धनबाद: भुइफोड़ से मुनीडीह तक छाया रहा कमल, राज के रोड शो में गूंजता रहा नारा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: चौथे चरण के मतदान को लेकर आज धनबाद में भाजपाइयों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पूरा शहर भाजपाइयों के जुलूस से पट गया। भारत माता की जय, जय श्री राम जैसे उदघोष से शहर घंटो गूंजता रहा।

 

 

धनबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज भुइफोड़ से मुनिडीह तक एक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इस जुलूस में राज सिन्हा के साथ सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास और धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह के अलावे हजारों की संख्या में अपने हाथों में भाजपा का झंडा और बैनर लिए मोटरसाइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। समय के अभाव के कारण सीएम रघुवर दास इस जुलूस में ज्यादा समय नहीं दे पाए, लेकिन सांसद पीएन सिंह राज के साथ ही रहे। यह जुलूस शहर के जिस सड़क से भी गुजरा वह इलाका भाजपा के नारों से गूंज उठा। भीड़ ऐसी की घंटो शहर जाम से अस्त व्यस्त रहा।

 

देखें वीडियो नंबर- 01

 

 

 

देखें वीडियो नंबर- 02

 

 

हर तरफ बस भाजपा का झंडा और पोस्टर-बैनर लिए भाजपाई ही नाजर आ रहे थे। जुलूस में शामिल उत्साहित कार्यकर्ता आतिशबाजी भी करते दिखें। राज सिन्हा का यह जुलूस भुइफोड़ से होते हुए बैंक मोड़ और फिर गोधर मोड़ पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका यह विशाल जुलूस केंदुआ, करकेंद, पुटकी होते हुए मुनिडीह पहुंचा। इस दौरान उनका हर चौक पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »