निरसा के बूथ संख्या चौदह पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, ग्रामीण चोटिल (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चौथे चरण में राज्य के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए है। लेकिन इसी बीच धनबाद के निरसा विधानसभा क्षेत्र से तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिल रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार निरसा विधानसभा क्षेत्र के जोगी तोपा गांव में मतदान के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। यहाँ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। दरअसल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोगी टोपा के बूथ संख्या-14 और 15 में एक पुलिसकर्मी ने एक मतदाता को पीट दिया। जिसके बाद ग्रामीण बूथ के बाहर जमा होकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण आरोपी पुलिसवाले की माफी की मांग कर रहे थे। लोगों के उग्र विरोध के चलते बूथ पर थोड़ी देर के लिए मतदान बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस को लोगों को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस के लाठीचार्ज से कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »