25 से 27 सीट तक सिमट जाएगा भाजपा- सरयू राय
AJ डेस्क: भाजपा के बागी मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय प्रत्यासी सरयू राय ने कहा, ‘जब परिवार या राज्य का मुखिया भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य के रूप में भूमिका में आते है तो द्रोपदी का चिर हरण होता है। महाभारत होता है। उसी तरह झारखंड में भाजपा ने द्रौपदी के रूप में जनता का चीर हरण कर लिया है। जिसका जवाब जनता 23 दिसंबर के चुनाव परिणाम में देगी।’
उन्होंने इस चुनाव में भाजपा को मात्र 25 सीट और अधिक से अधिक 27 सीट मिलने का दावा किया। सरयू राय ने यह भी कहा कि सट्टा बाजार वाले भी भाजपा के 25 सीट पढ़ी सट्टा लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य में बनेगी और राज्य का विकास होगा। दुमका में सरयू राय ने हेमंत सोरेन के पक्ष में रोड सो और नुक्कड़ सभा कर लोगों को झामुमो को वोट करने की अपील की।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
