झरिया के गैराज में बैठ “अमेरिका” को ठगते रहे साइबर अपराधी

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद के एक गिरोह ने देश में अबतक के सारे साइबर क्राइम के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। दरअसल यह गिरोह यहाँ बैठ कर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के नागरिकों को झांसे में लेकर ठगने का काम किया करता था। यह गिरोह तकनीक में सबसे उन्नत देश के नागरिकों को तकनीक के माध्यम से ही अपना शिकार बनाता था और प्रति व्यक्ति 299 से 399 अमेरिकी डॉलर का चुना लगा चम्पत हो जाया करता था। पुलिस ने जब इन शातिर गिरोह को दबोच कर इनसे पूछताछ की तो जीन्होंने ये चौकां देने वाला खुलासा किया है।

 

 

20 युवाओं का एक गिरोह, जो देखने में किसी स्कूल या कॉलेज के छात्र से मालूम पड़ते है। उन्होंने साइबर क्राइम की दुनिया में ऐसे अपराध को अंजाम दिया जिसने सभी को चौकां कर रख दिया। दरअसल इस गिरोह के संनचालक विक्रांत सिंह और ज्वाला सिंह जो कभी कोलकाता स्थित किसी कॉल सेंटर काम किया करते थे। उन्होंने अपने देख रेख में एक पढ़े लिखें युवाओं की एक गिरोह बनाई। इस गिरोह का काम था कॉल सेंटर की आड़ में विदेशी लोगों ठगना।

 

 

 

 

यह गिरोह सबसे पहले विदेशो से विभिन्न वेब साइट से डेटाबेस की खरीद किया करता था। जिसमें विदेशियों का नाम, मोबाइल नंबर और पता लिखा होता था। उस प्राप्त जानकारी के आधार पर ये ग्रुप अलग अलग फोन नंबरों से वॉइस मैसेज कर उन्हें कंप्यूटर के एंटी वायरस प्रोटेक्शन (सॉफ्ट वेयर) की समय सीमा समाप्त होने की गलत जानकारी दिया करते थे। जिसके बाद पूरे सिस्टम के हिसाब से यह गिरोह उन नागरिकों से किसी कंपनी के रूल को फॉलो करते हुए लोगों से रुपयों का लेनदेन किया करते थे।

 

 

इस गिरोह में पूर्व पार्षद व मासस नेता के पुत्र सदमा अंसारी व बंटी सहित 20 लड़को को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 23 मोबाइल फोन, 44 सीपीयू (CPU), 28 आईपी फोन, 8 मोडम और दो कार बरामद हुआ है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले को खंगाल रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »