मतगणना स्थल सहित सवेंदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग को प्रशासन तैयार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतो की गणना कल यानि सोमवार को होनी है। जिसकों लेकर लगभग प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। धनबाद के बरवाअड्डा स्थित कृषि बाजार परिसर में मतगणना होना है। यहाँ धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा के मतो की गणना होगी। जिसकों लेकर यहाँ सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए है।

 

 

धनबाद के एसडीएम राज महेश्वरम कि माने तो मतगणना केंद्र तीन चक्र की सुरक्षा घेरे से घिरा होगा। जहां परिंदे को भी पर मारने के लिए अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी। उनकी माने तो मतदान सुरक्षा के लिहाज से मतदान केंद्र के भीतर कुछ चुनिंदा निर्वाची पदाधिकारी को छोड़ कर किसी को अपना मोबाइल फोन भी ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इतना ही नहीं यहाँ किसी भी तरह का खाद्य पदार्थ और पानी के बोतल तक ले जाने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावे कल चुनाव परिणाम आने के बाद अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों द्वारा शहर के अलग अलग क्षेत्रों में निकलने वाली जुलूस पर भी जिला प्रशासन और पुलिस की विशेष नजर है। उन्होंने बताया कि जिला में निकलने वाली विजय जुलूस के मद्देनजर जिला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

 

देखें वीडियो-

 

 

उन्होंने मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह छह बजे मतगणना केंद्र खोल दिया जाएगा। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सर्वप्रथम डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। उसके उपरान्त लगभग साढ़े आठ बजे से ईवीएम मशीनों से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है।

 

 

विधानसभावार मतों की बूथ, टेबल और राउंड की अगर बात करें तो, सिंदरी विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 426 है, टेबल 22 है और यहाँ 20 चक्र में मतों की गिनती की जाएगी। वहीं निरसा की अगर बात करे तो कुल बूथ 424 है, टेबल 22 है और यहाँ भी 20 चक्र में मतों की गिनती होगी। धनबाद में कुल बूथ 458 है, यहाँ बूथों की संख्या सबसे अधिक होने की वजह से इसके लिए सबसे अधिक 23 टेबल की व्यवस्था की गई है लेकिन मतों की गिनती यहाँ भी 20 चक्र में ही पूरी की जाएगी। झरिया विधानसभा की अगर बात करे तो यहाँ बूथों की संख्या कुल 346 है, टेबल 21 और गिनती 17 राउंड में पूरी होगी। टुंडी में कुल बूथों की संख्या 369 है, टेबल 20 है और यहाँ 19 चक्र में मतो की गणना पूरी की जाएगी। बाघमारा में कुल बूथ 355 है, जिसको लेकर कुल 21 टेबल की यहाँ वयावस्था की गई है और यहाँ 17 चक्र में मतगणना पूरी होगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »