“—धक-धक करने लगा” उलटी गिनती शुरू, कैम्प लगे, जीत की सबके अपने हिसाब (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कुछ घण्टे ही तो बचे हैं मतगणना के। प्रमुख प्रत्याशियों का “दिल धक धक करने लगा है या यूँ कहें उनके दिलों की धड़कन ही बढ़ गयी है। पूजा अर्चना, मन्नत विनती, कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा का अंतिम दौर चल रहा है। दूसरी ओर EVM बड़े ही आराम से कोयलांचल के 91 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला समेटे हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आराम फरमा रहा है। कल यानि सोमवार को EVM की बन्द मुट्ठी खुल जाएगी और विजय पराजय का जिन्न बाहर आ जाएगा।

 

 

धनबाद के बरवा अड्डा स्थित बाजार समिति के प्रांगण में जिला के छह विधान सभा क्षेत्र का स्ट्रॉन्ग रूम बना है। वहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। चिड़ियां भी वहां पर नही मार सकती। वहीं दूसरी ओर बाजार समिति के बाहर सड़क के दोनों ओर लगभग सभी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशियों का कैम्प लग चुका है। वहां मेला का दृश्य है। कार्यकर्ताओं की गहमा गहमी बढ़ी हुई है। सभी बड़े ही उत्सुकता के साथ एक दूसरे का आकलन सुन रहे हैं। अगल बगल की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। दुकानदारों की मानो लॉटरी ही खुल चुकी है। चाय बेचने वाले हर कैम्प के सामने नजर आएंगे। उन्हें राजनीति या काउंटिंग से भला क्या लेना देना।

 

देखें वीडियो-

 

 

प्रत्याशियों के कैम्प में उनके समर्थक जमे हुए हैं। हंसी मजाक के बीच समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत और विरोधी के पराजय के कारणों पर तर्क के साथ बहस करते नजर आ जाते हैं। इनका बहस तर्क संगत होता है। सभी का अपना अपना लॉजिक है।

 

 

दूसरी ओर प्रत्याशी या उनको चाहने वाले खास लोग अपने समर्थकों का पूरा पूरा ख्याल रखते दिख रहे हैं। सुबह के नाश्ता के साथ समय समय पर चाय की व्यवस्था है ही। कभी लिट्टी पार्टी तो कभी मछली, मुर्गा और भात। यही नही सोमवार को भी नेताओं के कैम्प में समर्थकों के लिए भरपूर नाश्ता, भोजन का इंतजाम कर दिया गया है। बीच बीच में समय निकालकर प्रत्याशी भी अपने कैम्प में आकर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई कर जाते हैं। छह विधान सभा का झमेला यहां मेला के रूप में तब्दील हो चुका है। सामान्य दिनों में जहाँ शाम ढलते ही मातमी सन्नाटा पसर जाया करता था, आज वहां पूरी रात गहमा गहमी लगी रहती है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »