नव वर्ष के पहले महीने में ही लगेगा “चंद्र ग्रहण”

AJ डेस्क: 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को है जो पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। वह ग्रहण 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होकर 10 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो चुका है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखाई दिया। आपको बता दें कि 2020 की शुरूआत में ही ग्रहण लगने वाला है और 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर देखा जाता है। यहां हम आपको 2020 में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहणों की जानकारी दे रहे हैं।

 

 

10 जनवरी 2020 चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा जो 4 घंटे से अधिक समय तक चलेगा और 11 जनवरी को तड़के 2 बजकर 42 मिनच पर खत्म होगा। इस ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया और अफ्रीका में देखा जा सकता है।

 

 

5 जून 2020 चंद्र ग्रहण

यह ग्रहण भी 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। भारत सहित अफ्रीका, एशिया और यूरोप में इसे देखा जाएगा।

 

 

21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण

2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 9 बजक 15 मिनट पर शुरू होगा और दोपहल 3 बजकर 3 मिनट तक जारी रहेगा। भारत और अफ्रीकी देशों के अलावा यूरोप और एशिया में भी इसे देखा जा सकता है।

 

 

5 जुलाई 2020 को चंद्र ग्रहण

साल का तीसरा चंद्र 5 जुलाई को लगेगा जो सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगा और रात 11.22 बजे खत्म होगा। इसे अमेरिका यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकता है।

 

 

30 नवंबर 2020 चंद्र ग्रहण

यह 2020 में पड़ने वाला आखिरी चंद्र ग्रहण होगा जो दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम पांच बजक 17 मिनट तक चलेगा। भारत सहित अमेरिका, एशिया और आस्ट्रेलिया में इसे देखा जा सकता है।

 

 

14 दिसंबर, 2020

यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा वो शाम 7.03 बजे से शुरू होकर 15 दिसंबर रात 12.22 बजे तक चलेगा। यह ग्रहण प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका में दिखेगा।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »