रांची के “रिम्स” में बढ़ी राजनीतिक हलचल, जेल मैन्युअल रखा ताख पर (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: रांची के रिम्स में राजद के लालू प्रसाद यादव भर्ती हैं। चारा घोटाला के चार मामलों के सजायाफ्ता कैदी लालू प्रसाद यादव यूँ तो बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं। झारखण्ड में सत्ता परिवर्तन होते ही रिम्स के पेईंग वार्ड में सियासी गर्मी बढ़ चुकी है।

 

 

सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव कई गम्भीर बीमारियों से त्रस्त हैं। उन्हें रिम्स में बेहतर इलाज के लिए रखा गया है लेकिन यहां भी उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक ही रहना है और मुलाकातियों से मिलना जुलना है। रघुवर सरकार के कार्यकाल में ऐसे भी मौके आए, जब लालू प्रसाद यादव के परिजनों को भी उनसे मिले बगैर वापस जाना पड़ा था। अब राजनीतिक समीकरण बदले हैं। झारखण्ड का सत्ता बदल रहा है। नये संभावित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।उसके बाद बिहार के भी कई राजद नेता और पूर्व मंत्री भी लालू प्रसाद यादव से बिना रोक टोक मिले। मुलाकातियों ने जेल मैनुअल की खुलकर धज्जियां उड़ाईं।

 

देखें वीडियो-

 

 

सुरक्षाकर्मी की बंध गयी घिघि, किसी के मिलने की बात से किया इंकार

जेल मैनुअल के मुताबिक लालू प्रसाद यादव से वही आदमी मिल सकता है जिसे जेल प्रशासन से अनुमति मिली हो। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए वहां पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। यही नही लालू प्रसाद यादव से मिलने वाले का नाम- पता भी रजिस्टर में दर्ज होता है। लेकिन आज का दृश्य अलग अलग था। राजद नेता एवम बिहार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और राजद नेता जनार्दन प्रसाद कैमरा के सामने लालू प्रसाद से भेंट होने, बात होने की बात स्वीकारते हैं लेकिन लालू प्रसाद के सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी किसी के भी लालू प्रसाद से मिलने पर अनभिज्ञता जाहिर करता है।खैर,सैयां भय कोतवाल तो अब डर (प्रॉब्लम) काहे का ——।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »