हेमंत बने सूबे के ग्यारहवें मुख्यमंत्री, तीन अन्य मंत्रियों ने भी ली शपथ (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सोरेन ने इसे राज्य के नवनिर्माण का संकल्प दिवस करार दिया है। सोरेन ने एक विज्ञप्ति जारी कर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से अपील की, ‘मोरहाबादी आइए और हम सब इसके साक्षी बनें।’ सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वे झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।

 

 

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

 

देखें वीडियो-

झारखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण का शपथ ग्रहण समारोह |

झारखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण का शपथ ग्रहण समारोह |

Posted by Hemant Soren on Sunday, December 29, 2019

 

 

इस मौके पर विपक्ष के कई शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और आप सांसद संजय सिंह समारोह में शामिल हुए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

 

 

 

23 दिसंबर को आए झारखंड चुनाव के नतीजे झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन के पक्ष में आए। 81 सीटों वाले झारखंड में गठबंधन को 47 सीटें मिलीं। वहीं सत्ताधारी बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुईं। इन चुनावों में झामुमो ने रिकॉर्ड 30 सीटें जीतीं जिससे वह विधानसभा में सबसे बड़ा दल भी बन गया।
 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »