हेमंत सरकार: प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल हटाये गए

AJ डेस्क: झारखण्ड में हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही सबसे पहले गाज मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव रहे सुनील कुमार बर्णवाल पर गिरी है। उन्हें तत्काल पद से हटाते हुए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

 

 

इससे पूर्व वह रघुवर सरकार में सीएम के प्रधानसचिव के पद पर पदस्थापित थे। साथ ही उन्हें सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 1997 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार बर्णवाल रघुवर दास के खासमखास बताए जाते थे। वह रघुवर राज में एक पावरफुल आईएएस अधिकारी माने जाते रहे है। शायद यही वो कारण रही है कि सत्ता बदलते ही सबसे पहले हेमंत सरकार की गाज उनपर गिरी है।

 

देखें पत्र-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »