“चाचा के अनमोल यादें”: रघुवर के बहके हुए डायलॉग का वीडियो संग्रह हुआ वायरल (आप भी जरूर देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजनीति में चाचा के नाम से मशहूर सूबे के पूर्व सीएम रघुवर दास अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कई मंचों से कई ऐसी टिप्पणियां की जो मीडिया की भी सुर्खियां बना। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए विवादित बयानों से भाजपा को भी कई बार असहजता महसूस हुई, लेकिन पूर्व सीएम साहब इससे अलग अपने विवादित बयान देने में मशगूल रहे। उन्ही बयानों में से कुछ को मिलाकर एक वीडियो तैयार किया गया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

 

‘चाचा के अनमोल यादें’ के नाम से 3 मिनट 40 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रहा है। इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा विधानसभा से लेकर अलग-अलग मंचों पर दिए गए बयानों का समावेश है। जिसमें उनके विवादित बयानों से लेकर उन सभी भाषणों को जोड़ा गया है जिसने लोगों के बीच उनकी छवि को धूमिल की। आप भी इस वीडियो को देख हसे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2014, यह वह साल था जब पहली बार झारखण्ड की जनता ने किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया और 5 वर्षो तक निर्बाध चलने वाली सरकार को झारखण्ड का भविष्य सौंपा। लेकिन पूर्ण बहुमत वाली सरकार (भाजपा) होने के बावजूद यह सरकार झारखण्ड की जनता की उन उम्मीदों पर शायद खरा नहीं उतर पाई, जिसकी झारखण्ड वासियों ने कल्पना की थी। शायद यही वह वजह थी जिसके कारण भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। अब जनता ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार महागठबंधन को सत्ता सौंपा है। इस सरकार से भी सूबे की जनता को वही अपेक्षाएं है। अब देखना ये है कि इन 5 वर्षों के शाशन के दौरान हेमंत सोरेन की सरकार जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »