ISKCON धनबाद (कुसुम विहार) के द्वारा आयोजित भव्य नगर संकीर्तन

AJ डेस्क: ISKCON धनबाद ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए वर्ष के शुभ अवसर पर, इस वर्ष के शुभारंभ एवं लोगों के कल्याण के लिए भव्य नगर संकीर्तन का आयोजन किया।

 

 

कुसुम विहार स्तिथ श्री श्री राधा गिरधारी माधव मंदिर (ISKCON) के प्रभारी श्री सुंदर गोविंद दास तथा प्रबंधक श्री अच्युत गुणधाम दास एवं ISKCON धनबाद के भक्तों ने कोयला नगर से स्टील गेट तथा सरायढेला में संकीर्तन किया। जिसमे पारंपरिक अधिकृत शास्त्रो में वर्णित, कलयुग के पतित जीवो के कल्याण का एकमात्र साधन रूपी पवित्र भगवद नाम का शुभ कीर्तन किया।

 

 

श्री श्रीमद अभय चरणारविन्द भक्ति वेदान्त स्वामी प्रभुपाद के ओजस से संस्थापित ISKCON संस्थान के भक्तों के द्वारा धनबाद के लोगों को पवित्र भगवद नाम का श्रवण तथा नाम मे झूमने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »