JNU प्रकरण: कैम्पस में पिटाई की जिम्मेवारी ली “हिंदु रक्षा दल” ने (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल की ओर से ली गई है। एक वीडियो में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ पिंकी चौधरी छात्रों को पीटने की जिम्मेदारी लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका यह भी कहना है कि आगे भी देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए वह इस तरह के कदम उठाते रहेंगे। यह वीडियो सोमवार रात को सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पिंकी चौधरी कह रहे हैं कि देश विरोधी गतिविधियां करने वाले लोगों का अंजाम जेएनयू के छात्रों की तरह ही होगा।

 

 

पिंकी चौधरी ने वीडियो में कहा, ‘जेएनयू में जो गतिविधियां हो रही थीं वो हमें वर्दाश्त नहीं हुईं। जो लोग हमारे देश में पढ़ते, रहते और खाते हैं और देश विरोधी गतिविधियां करते हैं उन्हें हिंदू रक्षा दल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा। हमारे गलत के खिलाफ इतना गलत बोलते हैं और कई सालों से जेएनयू कम्युनिस्टों का अड्डा है। ऐसे अड्डे हमें बर्दाश्त नहीं हैं और जिन लोगों ने जेएनयू मे कार्रवाई की वह हमारे ही कार्यकर्ता थे।’

 

देखें वीडियो-

 

 

यहीं नहीं पिंकी चौधरी ने आगे यह भी कहा कि आगे भी यूनिवर्सिटियों में ऐसी देश विरोधी गतिविधियां होती हैं तो उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई कराएंगे। यहां आप भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ पिंकी चौधरी का वीडियो देख सकते हैं।

 

 

गौरतलब है कि जेएनयू में हुई हिंसा में कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए थे जिन्हें ईलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »