झारखण्ड सरकार कर्मचारी हित में “सेठी कमीशन” की अनुशंसा लागू करे- संघ

AJ डेस्क: राज्य सरकार सेठ्ठी कमीशन के अनुशंसा के आलोक में पारित आदेश का जल्द से जल्द अनुपालन करें ताकि कोर्ट कर्मचारियों का विकास हो सके। उक्त बातें रविवार को धनबाद सिविल कोर्ट में आयोजित व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय संरक्षक शकील अहमद मोईन ने कही।

 

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि प्रत्येक जगह कर्मचारियों को समान वेतन और समान भत्ता मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें माननीय उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और सरकार से आशा है कि कर्मचारियों के दुख पीड़ा का जल्द समाधान करेंगे।

 

 

इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय संरक्षक शकील अहमद मोईन, झारखंड के व्यवहार न्यायालय कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष बी एन के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज कुमार महासचिव अजीत कुमार संजय शर्मा, मोईन, शमसेर आलम, राजीव श्रीवास्तव, सुदीप अंबषठा, राजीव कुमार, अजय श्रीवास्तव, अंशुमन पाण्डेय, सतीश सिंह, विजय तिवारी, अतुल, अमीत सिन्हा, अनुराग, विवेक कुमार सिंह, भुनेश्वर,मनोज कुमार, पवन सिंह, विमल कुमार, अरविंद कुमार, अनूप सहाय, मनीष कुमार के अलावे झारखंड के विभिन्न जिलों से आए दर्जनों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »