सिने अभिनेत्री “ऐश्वर्या राय” को अपनी ‘माँ’ बता रहा 32 वर्षीय ‘संगीत’

AJ डेस्क: ऊपर एक तस्वीर आप देख यह होंगे। जिसमें एक अनजान लड़का है। साथ ही हमने उसके साथ ऐश्वर्या राय की तस्वीर को भी लगाया है। आप आप सोंच रहे होंगे की ऐसा भला हमने क्यों किया है? तो हम बता दें कि ऊपर जिस युवक की तस्वीर हमने ऐश्वर्या के साथ लगाई है उस युवक का दावा है कि ऐश्वर्या और कोई नहीं, बल्कि उसकी माँ है। चौक गए। पर हमारी बात सोलह आने सच्ची है। इतना ही नहीं उस युवक ने अपनी माँ यानि ऐश्वर्या के साथ रहने की इच्छा भी जताई है।

 

 

बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि इन दिनों जिस वजह से ऐश्वर्या सुर्खियों में हैं, वह वजह बड़ी ही अजीब है। दरअसल 32 साल के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि ऐश्वर्या उनकी मां हैं। आप सोच रहे हैं कि हम क्या बेतुकी बात कर रहे हैं, तो हम आपकों बता दें कि इसमें कुछ बकवास नहीं है। इस युवक का नाम संगीत कुमार है, जो कि मैंगलोर का रहने वाला है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीत ने दावा किया है कि उसका जन्म आईवीएफ के जरिए साल 1988 में लंदन में हुआ था और ऐश्वर्या राय ही उनकी मां हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में संगीत ने कहा कि ऐश्वर्या के पेरेंट्स वृंदा राय और दिवंगत कृष्णा राज ने उनकी दो साल की उम्र तक देखरेख की और फिर संगीत के पिता वडिवेलु रेड्डी उन्हें विशाखापत्तनम ले आए था।

 

 

संगीत का यह भी कहना है कि वह यह बात कि ऐश्वर्या उनकी मां है, इसलिए साबित नहीं करता क्योंकि उनके रिश्तेदारों ने उनके बर्थ रिकॉर्ड को नष्ट कर दिया हैं। इसके साथ ही संगीत ने इच्छा जताई है कि वह अपनी कथित मां ऐश्वर्या राय के साथ मुंबई में रहना चाहता है। संगीत की ये बातें सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि जिस समय उसका जन्म हुआ, उस वक्त ऐश्वर्या खुद महज 15 साल की थीं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »