दिल्ली वि स चुनाव: “आप” के 15 विधायकों को नही मिला टिकट, सूची जारी

AJ डेस्क: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक बार फिर पटपड़गंज से किस्मत आजमाएंगे। जबकि इस बार पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। बता दें कि 2015 के चुनाव में आप को प्रचंड जीत हासिल हुई थी। पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर कामयाबी मिली थी। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीट गई थी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया था।

 

 

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करीब 54 फीसद मत हासिल हुए थे। जबकि बीजेपी के खाते में करीब 35 फीसद आए। कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा और महज 6 फीसद मतों के साथ संतोष करना पड़ा। अगर बात 2019 के आम चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 65 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि आम आदमी पार्टी को भारी नुकासन का सामना करना पड़ा।

 

 

 

विधानसभा चुनाव से पहले नेता एक तरफ से दूसरे दलों की तरफ रुख कर रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार शोएब इकबाल ने आप का दामन थाम लिया है तो पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक महाबल मिश्रा के बेटे विनय शर्मा आप में शामिल हो चुके हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »