आर्मी डे: सेना प्रमुख ने पाक को चेताया- “आतंकवाद जीरो टॉलरेंस की नीति”

AJ डेस्क: आर्मी डे पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। भारतीय सेना भी जोरदार तरीके से जवाब देगी। हमारी नजर दुनिया की हर हरकत पर है। आतंकवाद पर कार्रवाई के अनेक विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम है। 370 को हटाने से हमारे पश्चिमी पड़ोसी द्वारा छेड़ा गया छद्म युद्ध रूक गया।

 

 

इससे पहले भारतीय सेना ने ट्वीट किया, आज का दिन राष्ट्र के प्रति हमारे पूर्ण समर्पण के संकल्प का दिन है, हमारी कृतज्ञता का दिन सभी सैनिकों के प्रति जो विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यपथ पर अडिग हैं और यह दिन है हमारे जांबाज  सैनिकों के नाम जो वीरगति को प्राप्त हुए। हर भारतीय इस बात पर गर्व करता है कि ‘भारतीय सेना शक्तिशाली, आधुनिक, सर्वश्रेष्ठ एवं उच्च मनोबल के साथ सदैव तैयार है।’ हमारा देश के प्रति दायित्व हमारे प्रेरणा का अजस्र स्रोत है।

 

 

 

 

भारतीय सेना ने कविता ट्वीट किया:-
‘जो अगणित लघु दीप हमारे
तूफानों में एक किनारे,
जल-जलाकर बुझ गए किसी दिन
माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल
कलम, आज उनकी जय बोल।

पीकर जिनकी लाल शिखाएँ
उगल रही सौ लपट दिशाएं,
जिनके सिंहनाद से सहमी
धरती रही अभी तक डोल
कलम, आज उनकी जय बोल।’

‘जय हिंद’

 

 

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »