हद हो गया: कोयला चोरों का CISF पर हमला, 6 जवान जख्मी, वाहन भी क्षतिग्रस्त

AJ डेस्क: कोयलांचल धनबाद में काले कोयले से काली कमाई करने वाले कोयला चोरों का हौसला इतना बुलंद हो चुका है कि वो अब खाकी को ही अपना निशाना बनाने लगे है। बेखौफ कोयला चोर न सिर्फ खुलेआम कोयला का अवैध साम्राज्य स्थापित करने में जुटे हैं, बल्कि उनके रास्ते में आने वाले खाकी को भी नहीं बख्स रहे है। आज एक इसी तरह का वारदात देखने को मिला है। जिसमें कोयला चोरों ने अवैध खनन रोकने गए केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों पर हमला बोल करीब आधा दर्जन जवानों को घायल कर दिया। साथ ही CISF के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

 

 

मामला धनबाद के बाघमारा स्थित बीसीसीएल के एरिया 1 के डेको आउटसोर्सिंग कोयला माइंस का है। जानकारी के अनुसार यहाँ लंबे समय जारी अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर उसे रोकने आज CISF जवानों का एक दल वहाँ पहुंचा था। अवैध उत्खनन में जुटे कोयला चोरों ने CISF जवानों को देखते ही उनपर पत्थराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पत्थरबाजी में CISF के करीब 6 जवान घायल हो गए है। साथ ही CISF का वाहन भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन कोयला चोरों को हिरासत में लिया है। साथ ही कोयला चोरी में लगे दर्जनों मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। बता दें कि यहाँ कोयला चोरों का एक साम्राज्य स्थापित है। इन्हें कोयला चोरी से रोकने का प्रयास करने वाले सुरक्षा जवानों से ये ऐसे ही बेखौफ होकर भिड़ते रहते है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »