रागिनी ने कहा- कहाँ गए घड़ियाली आंसू तो सांसद ने दहाड़ा- आज चुनाव हो, भाजपा सत्ता में आएगी

AJ डेस्क: ‘कांग्रेसियों की औकात नहीं की भाजपा को हरा दे। हमारी हार गठबन्धन, झूठे वादों और घड़ियाली आंसुओं की वजह से हुई है। एक महीने में ही उन्होंने यहाँ अपनी औकात दिखाना शुरू कर दिया है।’ यह बातें आज धनबाद के झरिया स्थित जेलगोरा गेस्टहाउस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के वनभोज सह अभिनन्दन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कही।

 

 

रागिनी सिंह ने मंच से झरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरे पास मेरे काम और मेरी मेहनत का वोट है, लेकिन उनके पास धोखे का वोट है। लालच दिखा कर लोगों को उन्होंने इकठ्ठा किया। मैं हार कर भीं जीत गई हूँ। मैं हारने के बाद भी जानता के बीच हूँ, लेकिन कांग्रेस जितने के बाद घर में घुस गई है। इससे यही शाबित होता है कि झरिया में सिंह मेंशन था, है और रहेगा। झरिया के लिए भले ही रागिनी सिंह सदन में जाकर आवाज नहीं उठा सकती, लेकिन हमारे बाकी विधायक झरिया के लिए सदन में आवाज जरूर बुलंद करेंगे। इस बार झरिया में लड़ाई रागिनी सिंह से हुई है, उन्हें पता नहीं यह लड़ाई कहाँ जाकर ख़त्म होगी।’

 

 

 

 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक दिन वो सिंह मेंशन के पीछे-पीछे घुमने को विवश हो जाएंगे। मुझे पता है कि कांग्रेस के रूप में झरिया में आतंक घुस गया है और वो यहाँ के मुस्लिम भाइयों को निशाना बना रहे है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। जिस दिन विधायक जी (संजीव सिंह) बाहर निकलेंगे, उस दिन हमारे जश्न और पटाखों की आवाज सुनकर विरोधी शायद महीने भर घर से ही न निकलें।’

 

 

इसके बाद मंच पर मौजूद सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘रागिनी सिंह को कार्यकर्ताओ में पुनः जान फूंकने के लिए धन्यवाद। आप हारी नहीं जीती है। आपने इतने कम समय में अपने मेहनत के बदौलत झरिया से 68 हजार वोट लाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे यही साबित होता है कि आने वाले चुनाव में आपकी अप्रत्याशित जीत निश्चित है। झरिया में आपके औ आपकी जनता के लिए सिंदरी हमेसा आपके साथ खड़ा है।’

 

 

इसके बाद मंच पर मौजूद कोयलांचल की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले सह धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘रागिनी सिंह ने इस बार के विधानसभा चुनाव में 68 हजार वोट हासिल किया। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में झरिया में 74 हजार वोट मिले थे। जिसमें 34 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह विजय हुए थे। इसके बावजूद इस बार हमें 68 हजार वोट मिलने के बाद भी हम हर गए। दरअसल हर बार कई पार्टिया अलग-अलग चुनाव लड़ती थी। जिसका फायदा हमें मिलता था। इसके बावजूद इस बार 68 हजार लोगों ने दिल से रागिनी सिंह का साथ दिया और उन्होंने दिल से कमल का बटन दबाया। रागिनी सिंह ने यहाँ की जनता को यह विश्वास दिलाया कि हार और जीत अपनी जगह है, मैं आपकी सेवा में हमेशा अग्रसर हूँ। वैसे भी असफलता ही सफलता की कुंजी है। जो कमियां रह गई उसे दुरुस्त करना है।’

 

 

 

सांसद ने कहा, ‘यदि अभी चुनाव हुआ तो झरिया में भाजपा ही जीतेगी। क्योंकि एक महीने में ही यहाँ परिवर्तन दिखने लगा है। लोग पश्चाताप कर रहे है। लोग कह रहे है कि उन्हें वोट क्यों दिया। झरिया और झारखण्ड में लोगों को गम है कि यह क्या हो गया। भाजपा क्यों हार गई। यदि झरिया में भाजपा चुनाव जीती होती तो राजबाड़ी रोड की घटना नहीं होती। राजबाड़ी रोड की घटना भाजपा के पराजय के कारण हुआ। वहाँ पुलिस के सामने लोगों को महिलाओं को, स्कूली बच्चों को बुजुर्गों को पीटा गया। दुकानों को लूटा गया। मोटरसाइकिलों को तोड़ा गया। उपद्रवियों का इतना मनोबल बढ़ गया और पुलिस का मनोबल इतना गिर गया। जो लोग उछल-उछल कर वोट दिए कांग्रेस को मैं उन अल्पसंख्यक भाइयों को भी कहता हूँ। अभी तक तो देश के गृह मंत्री अमित शाह भी वहाँ तक नहीं गए है लेकिन झारखण्ड में शिबू सोरेन तो अभी से ही 1932 का खतियान खोजने लगे है। यानि की जिनके पास 1932 का खतियान नहीं है वो बोरिया बिस्तर बांध ले झारखण्ड से। इसी लिए मैं कहता हूँ यदि अभी चुनाव हो तो विपक्ष का जमानत जप्त हो जाएगा।’

 

 

सांसद ने अपने संबोधन में कहा, ‘हेमंत सोरेन कह रहे है कि में डोमेसाइल नीति की समीक्षा करूँगा। लेकिन उनके पिता सीधे 1932 का खतियान मांगते फिर रहे है। एक भोजपुरी कार्यक्रम में मैं गया था वहां रघूवर दास को चुनाव में हराने वाले नेता (सरयू राय) भी थे। वहां लोग कार्यक्रम के माध्यम से भोजपुरी भाषा को राज्य की भाषा में शामिल करने की बात कर रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि आगामी 10 वर्षो बाद झारखण्ड की सड़कों पर एक पुलिस का सिपाही भी खैनी खाते यानि बिहार या यूपी का यहाँ दिखाई नहीं देगा, उसकी चिंता करे।’

 

 

 

 

बता दें कि झरिया में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद इस वनभोज व अभिनन्दन कार्यक्रम के माध्यम से झरिया के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं में एक फिर से जान फूंकने का काम किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, सहित जिला के तमाम भाजपा नेता और झरिया के मंडल स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »