स्मार्ट फोन से वीडियो कॉल कर मंत्रोचारण के साथ हुआ सगाई संपन्न, देखें वीडियो

AJ डेस्क: स्मार्टफोन आज की दुनिया में बहुत काम का है। वह कितने काम एक साथ करता है ये बताने की जरूरत नहीं है, हां गुजराती परिवार ने जो काम स्मार्टफोन से लिया वह आपको जरूर जानना चाहिए। दरअसल इस फैमिली ने वीडियो कॉल के जरिए लड़के और लड़की का रोका, यानि सगाई करा दी।

 

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि एक गुजराती परिवार स्मार्टफोन सामने रखकर विधि विधान से पूजा करवा रहा है। लकड़ी के स्टूल पर दो स्मार्टफोन रखे हुए हैं, एक स्क्रीन में लड़का और दूसरी स्क्रीन में लड़की नजर आ रही ह। दोनों को सामने रखकर परिवार वाले पूजा करा रहे हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि एक महिला स्मार्टफोन को चुनरी ओढ़ा रही है। मौके पर सोने के जेवर और पारंपरिक परिधान भी रखे हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »