कांग्रेस विधायक की बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकी- ..खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे, देखें Video

AJ डेस्क: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक विजय चौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरेआम धमकी दे रहे हैं। इस वीडियो में विजय चौरे यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, ‘जिस दिन कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास करे, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास करे, हम उसकी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे।’

 

 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित सोसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक चौरे ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार बने और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल हो रहा है। एक साल में कांग्रेस की कई उपलब्धियां हैं। विधायक के पास बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है, सांसद के खिलाफ बोलने के लिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, ना ही सरकार और ना ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने के लिए कुछ है। एक साल की उपलब्धिया आप सब कार्यकर्ताओं के सामने हैं। कोई ना कोई जहर घोलने का काम, शांति, सौहार्द को बिगाड़ने का काम ये भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने ये पांच-सात दिनों में किया। काफी हद तक उन्होंने सरकार, विधायक और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की।’

 

देखें वीडियो-

 

 

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए विजय चौरे ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यहां आए और लंबा चौड़ा भाषण दिया कि किसने मूर्ति तुड़वाई? पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं कि उस एसडीएम और तहसीलदार की कॉल डिटेल्स निकाली जाए। मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं। भाजपा के लोगों हम सब चीज के लिए तैयार हैं।’

 

 

विजय चौरे ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकी देते हुए कहा, ‘हम कांग्रेस के लोग हैं, हम बेईमानी, लूट, खसोट, सट्टा, अवैध कारोबार, जुआ आदि में लिप्त नहीं हैं। रेत आप चोरोगे, सट्टा आप लगाओगे, शराब आप बेचोगे और बदनाम कांग्रेस को करोगे? कांग्रेस का कोई माई का लाल ये बर्दाश्त नहीं करेगा, ये ध्यान रखना। भाजपा के लोग जिस दिन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाने का प्रयास करेंगे, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास करेंगे, मैं इस मंच  से सार्वजनिक रूप से कहता हूं कि हम उनकी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ंगे।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »