माही ऑर्गेनिक पद्दति से खरबूजा और पपीता की खेती कर रहे (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लगता है कि धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। धोनी इस वीडियो में किसान बने हुए हैं और अब वो जैविक (ऑर्गेनिक) खेती सीख रहे हैं। इन दिनों वह खरबूजा और पपीता उगाने का गुर सीखने में लगे हैं। वीडियो में खेती के गुर सीखते हुए धोनी की गंभीरता को साफ देखा जा सकता है।

 

 

धोनी ने करीब दो मिनट का ये वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में धोनी को खेती शुरू करने से पहले विधिवत ढंग से पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है। वो बीज रोपण से पहले बुआई की जगह पर धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते हैं।

 

 

धोनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि इतना उत्सुक हूं।”

देखें वीडियो-

Start of organic farming of watermelon in Ranchi followed by papaya in 20 days time.first time so very excited.

Posted by MS Dhoni on Wednesday, February 26, 2020

 

 

धोनी को खेती के गुर सीखते देख उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस ने इस काम के लिए धोनी की काफी तारीफ की है। साथ ही कुछ फैंस ने तो अभी से धोनी से खेती टिप्स मांगने शुरू कर दिए हैं।

 

 

बता दें कि तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की तैयारी अपने साथी सुरेश रैना के साथ तीन मार्च से शुरू करेंगे।

 

 

फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के.एस. विश्वनाथन ने कहा, “धोनी दो मार्च को चेन्नई पहुंच रहे हैं और वह अगले दिन से एमए चिदंबरम स्टेडियम में रैना के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे, लेकिन अभी तक कोई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नहीं आया है।”

 

 

धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं। वो आईपीएल से एक बार फिर 22 गज की पिच पर वापसी करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »