{VIDEO} विधायक ढुल्लू के समर्थन में भाजपाईयों का महाधरना, बोला- झारखण्ड को केरल नहीं बनने देंगे

AJ डेस्क: ‘हेमंत सरकार बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो सहित भाजपा को एक साजिश के तहत बदनाम कर उन्हें फसाने का काम कर रहा है, लेकिन भाजपा कार्यक्रता उनके मंसूबो को कभी कामयाब होने नहीं देंगे।’ इन्ही आरोपो के तहत आज बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी की अगुवाई में हजारों की संख्या में भाजपाई सड़कों पर उतर आए। उन्होंने इस दौरान रणधीर वर्मा चौक पर धरना देकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को ये चेतावनी दे डाला की वो विधायक ढुल्लू महतो और भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत फ़साना बंद कर दे, वरना ढुल्लू समर्थक और भाजपाई सड़को पर उतर उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

 

 

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ हो रही पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और शहर के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान हजारों की संख्या में जमी भीड़ के हाथों में भाजपा का झंडा और तख्तियां थी। जिसपर झारखण्ड को पश्चिम बंगाल और केरल नहीं बनने देंगे, ढुल्लू महतो को न्याय दो, पुलिस प्रशासन झूठा मुकदमा करना बंद करे, पुलिस प्रताड़ना बंद करो, विधायक ढुल्लू महतो के मामले में CBI जाँच हो आदि स्लोगन लिखें थे। इस धरने के कारण घंटो तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई रही। इस धरने में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाओं की भी मौजूदगी देखी गई।

 

 

इस धरने में मौजूद भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि इन दिनों राज्य सरकार द्वारा भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। विधायक ढुल्लू महतो भी इसी की एक कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उन पर किया गया मुकदमा झूठा है। इस बात को सारे लोग जानते हैं। इसके बावजूद ढुल्लू महतो को परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे लोग विधायक ढुल्लू महतो के साथ हैं और एकजुट हैं। गलत ढंग से की जा रही पुलिसिया कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

देखें वीडियो-

 

धरना पर बैठी विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने आगे कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के साथ ही बाघमारा की जनता और बाघमारा के विधायक को परेशान करने का काम किया जा रहा है। सरकार के इशारे पर विधायक के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। पुलिस बगैर वारंट के उनके घर पहुंच जाती है। जब विरोध किया जाता है तो आनन-फानन में वारंट निकलवाया जाता है।

 

 

विधायक की पत्नी ने कहा कि वारंट निकलने के बाद जब पुलिस हमारे घर आई तो पुलिस ने हमारे घर को चारों तरफ से ऐसे घेर लिया जैसे कोई आतंकवादी का घर हो। भाजपा कार्यकर्ता इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पावर है। वह चाहे जिस एजेंसी से जांच करवा ले। विधायक जी निर्दोष ही साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक जी को परेशान करने का काम बंद नहीं किया गया तो वे लोग सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »