देवघर: राष्ट्रपति कोविंद ने की बाबाधाम में पूजा अर्चना, देखें Video

AJ डेस्क: देश के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे देवघर पहुंचे। माननीय राष्ट्रपति के साथ माननीय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित थी। वहीं मौके पर उपस्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, संथाल परगना के आयुक्त अरविंद कुमार, संथाल परगना पुलिस उपमहानिरक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा माननीय राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल व अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

इसके पश्चात महामहिम ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। जहां षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई। पूजा के उपरांत महामहिम को उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर उनका अभिनंदन किया गया।

 

देखें वीडियो-

 

बाबाधाम आने वाले तीसरे राष्ट्रपति-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवघर आने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके है।

 

 

माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था

महामहिम के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गयी थी। यातायात को सुगम बनाने तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में रूट डायवर्जन भी किये गए थे। कई स्थानों पर ड्राॅप गेट तथा बेरियर भी लगाया गया था। इसके साथ हीं पहुँच पथ पर स्लाइडिंग बेरियर भी लगाया गया था। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस व मंदिर तक ऊंचे भवनों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गए थे, ताकि असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। जगह-जगह पर सुरक्षा बल के जवान को तैनात किये गए थे। परिंदा भी पर नहीं मार सके। इसे ध्यान में रखते हुए सफेद पोषाक में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जगह-जगह पर दण्डाधिकारी को भी तैनात किया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »