{VIDEO} ओवैसी के विधायकों की बोली हो गयी बेलगाम-पठान के बाद इस्माईल का वीडियो वायरल

AJ डेस्क: कुछ दिन पहले ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान के एक बयान को लेकर काफी बवाल मचा था अब इसी तरह का बयान उन्ही की पार्टी के विधायक ने दिया है। महाराष्ट्र के मालेगांव सेंट्रल से एआईएमआईएम विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि यदि हम (मुस्लिम) शांति बनाए रखना जानते हैं, तो वे यह भी जानते हैं कि इसे कैसे खत्म किया जाता है।

 

 

मालेगांव सेंट्रल से विधायक हैं मुफ्ती-

इस वीडियो में वीडियो में विधायक मुफ्ती एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुफ्ती कहते हैं, ‘शहर के लोगों को पता नहीं कि गोली चलती है तो कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती है, आदमी जख्मी होता है तो कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती है। साहब हम भी समझते हैं कि क्या हालात हैं और किन हालातों के अंदर डिपार्टमेंट चल रहा है। अगर ऐसा होता रहा तो शहर की आवाम खामोश नहीं बैठेगी। कई लोगों ने ये बात कही है कि अम्नों-अमान हमारी वजह से है अगर शहर पर बुरा वक्त आता है तो डिपार्टमेंट से पहले हम जाकर लोगों का सामना करते हैं, लोगों से मिलते हैं।’

 

VIDEO-

 

 

हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं-

इस वीडियो में मुफ्ती लोगों को भड़काते हुए कहते हैं, ‘अपने शहर का अम्नों-अमान कायम रहे इसके लिए हम मजमे में अपनी जान हथेली पर लेकर जाते हैं। अगर बात हम पर आएगी तो डिपार्टमेंट इस बात को नोट कर ले कि अगर हम अम्नो-अमान (शांति) रखना जानते हैं तो ये भी जानते हैं कि अम्नो-अमान कैसे जाएगा, वो भी हमें पता है। हमने कोई चूड़ियां नहीं पहनी हैं, ये हमारी शराफत है कि हम आज तक खामोश हैं। शहर के अंदर के अंदर इस तरह की गुंडागर्दी चल रही है।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »