कोरोना वायरस पर पाक नागरिक भड़का चीन पर, रवीना टण्डन ने शेयर किया वीडियो

AJ डेस्क: कोरोनावायरस से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। इस वायरस से बचाव के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के उपाय बताए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के 2,241 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से इस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 95,333 हो गई है। इस वायरस को लेकर कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है। जिसमें एक शख्स चीन पर खूब तंज कस रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी शेयर किया है।

 

 

रवीना टंडन द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पठान चीन पर तंज कसते हुए कह रहा है, “सब कह रहे हैं कि कोरोनावायरस को लेकर हमें चीन के लिए दुआ करनी चाहिए। लेकिन मैं क्या उनके लिए क्या दुआ करूं क्योंकि वो गधे, घोड़े ,सांप और बिल्ली का मांस खाते हैं। ये कुछ नहीं छोड़ते हैं।” पाकिस्तान के पठान ने इस तरह चीन पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

 

VIDEO-

 

रवीना टंडन ने पाकिस्तानी पठान का वीडियो शेयर कर लिखा, “पठान के शब्द सच होते हैं। वो कह रहा है कि जानवर की बद्दुआएं लगी हैं, यह बहुत प्यारा है।”

 

 

बता दें कि कोरोनावायरस से आईफा अवॉर्ड भी प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मार्च के अंत तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा) समारोह को कोरोनावायरस के भय के कारण स्थगित कर दिया गया है। समारोह के आयोजकों ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी तारीखों में बदलाव की पुष्टि की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »