{VIDEO} झरिया को सांप्रदायिक आग में झोंकने का प्रयास, विहिप और पुलिस ने स्थिति सम्भाला

AJ डेस्क: रविवार को होली से ठीक पहले कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कोयलांचल धनबाद का आपसी सद्भाव बिगाड़ने की जबरदस्त साजिश रची गई लेकिन लोगों के सहयोग और पुलिस की चौकसी की वजह से माहौल बिगड़ने से बच गया। दरअसल कुछ असामाजिक तत्वों ने विहिप कार्यालय के सामने हो रहे एक धार्मिक अनुष्ठान में गौवंश का सर काट कर रख दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ आगजनी कर सड़क जाम कर दिया बल्कि इस दौरान स्थानीय विधायक पूर्णिमा सिंह के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।

 

 

घटना धनबाद झरिया स्थित कतरास मोड़ का है। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ विश्व हिन्दू परिषद् कार्यालय के पीछे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। भंडारे के लिए चूल्हा भी बनाया गया था। आज सुबह जब सफाई कर्मी यहाँ सफाई के लिए पहुंचा तो उसे भंडारे के चूल्हे के पास एक गौवंश का कटा सर रखा मिला। जिसकी सूचना पर विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडे और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते यहाँ स्थानीय लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। इसके बाद असामाजिक तत्वों द्वारा इस कृत्य से नाराज लोगों ने टायर जलाकर धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तरी की मांग को लेकर नारे बाजी कर रहे थे। गुस्से से भरे विहिप के लोग इसका दोष स्थानीय कांग्रेस विधायक पर लगा उनके खिलाफ भी नारेबाजी करते दिखे।

 

 

देखें वीडियो-

 

इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे झरिया थानेदार पीके सिंह लोगों को काफी समझा बुझा कर शांत कराया। उन्होंने लोगों की मदद से उन आरोपियों की 24 घंटो में गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद सड़क जाम हट सका।

 

 

इसके बाद विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडे और कार्यकर्ताओं ने गौवंश के सर को गौशाला में लेजाकर दफना दिया।इस दौरान विहिप के जिला मंत्री रमेश पांडे ने बड़े ही सूझ बूझ का परिचय देते हुए झरिया को सांप्रदायिक आग में झुलसने से बचा लिया। श्री पांडे ने साथ ही प्रशासन को चेताया भी है कि झरिया को बार बार अशांत करने की मंशा पालने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई नही की गयी तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने से पीछे नही हटेंगे। विहिप नेता रमेश पांडे की अगुवाई में गोवंश के कटे हुए सर को मिट्टी भी दिया गया।

 

 

वहीं झरिया थानेदार ने बताया कि किसी भी कीमतों को माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। होली जैसे त्यौहार के मौके पर पुलिस पूरी तरह से चौकस है उपद्रव या आपसी सद्भाव बिगाड़ने के प्रयास करने वाले बच नहीं पाएंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल पर स्थित एक जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »