मेंशन की रागिनी ने सूझ बूझ से झरिया को दहकने से बचाया, साथ ही प्रशासन को भी चेताया

AJ डेस्क: झरिया को अशांत करने, वहां के भाईचारा को आग में झोंकने का नापाक कोशिश करने वालों के मंसूबा पर रागिनी सिंह ने बड़े ही सूझ बूझ के साथ पानी फेर दिया। लेकिन आज की घटना को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि दोषी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

 

 

झरिया में विहिप कार्यालय के समीप घटित घृणित कृत्य की सूचना मिलते ही मेंशन की बहू और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह हरकत में आ गईं। उन्होंने तत्काल अपने समर्थकों को घटना स्थल पर भेज माहौल बिगड़ने से बचाने का निर्देश दिया। रागिनी सिंह ने विभिन्न हिंदु संगठनों के नेताओं से सम्पर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और संयम से काम लेने का अनुरोध किया। उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर थाना तक के अधिकारियों से सम्पर्क साध किसी हाल में झरिया को अशांत होने से बचाने और साथ ही दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई किये जाने की बात की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »