जनता बोल रही- “हाय बिजली, हाय पानी”, विधायक ने कहा- हेमंत सरकार फेल

AJ डेस्क: दामोदर घाटी निगम अपने कमांड एरिया में लोड शेडिंग शुरू कर अदभुत बिजली संकट खड़ा कर दिया है। डी वी सी का यही रवैया रहा और हेमन्त सरकार तत्काल कोई सकारात्मक कदम नही उठाती है तो प्रभावित क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि करने लगेगी। बिजली संकट के कारण अब जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होने लगा है। आम आदमी के घरों का इन्वर्टर भी जवाब देना शुरू कर चुका है। झारखण्ड के यह सात जिले “लालटेन युग” की तरफ लौट रहे हैं। वहीं धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि दो माह के कार्यकाल में ही हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल होता नजर आने लगा है।

 

 

डी वी सी अपने बकाया राशि की वसूली के लिए 18 घण्टे का लोड शेडिंग शुरू कर चुका है। डी वी सी के लोड शेडिंग का व्यापक असर अब दिखना शुरू हो गया है। तीन हिस्से में मिल रही कुल छह घण्टे की बिजली से घरों का इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। डी वी सी एक बार में सिर्फ दो घण्टे बिजली दे रही है उसके बाद छह घण्टे के लिए बिजली काट दे रही है। दो घण्टे के अल्प अवधि में जल संयंत्र से पानी जल मीनार तक भी नही पहुंच पा रहा है। होली तक तो पहले की व्यवस्था में काम चल गया लेकिन आज से जलापूर्ति पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

 

 

 

 

धनबाद से भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने आज ‘अनल ज्योति’ से कहा कि हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल होता नजर आ रहा है। भाजपा की सरकार 24 में 22 घण्टे बिजली देने की स्थिति में पहुंच चुकी थी। नये ग्रिड, पावर सब स्टेशन सहित वितरण व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया था। अब हेमन्त सरकार में मात्र 6 घण्टे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि कल सदन में आवाज उठाऊंगा ही, स्थिति नही सुधरी तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर भी उतरेंगे।

 

 

 

 

वहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने भी जनता को हो रही परेशानियों को लेकर हेमन्त सरकार पर धावा बोला। भाजपा नेत्री ने कहा कि बिजली संकट से जूझ रही जनता को राहत नही मिला तो वह अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर जाएँगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »