{VIDEO} कोरोना से मुक्ति पाने के लिए महिलाओं ने गाया भजन- भाग जा रे भाग जा—-

AJ डेस्क: कोरोना वायरस को भारत से जाने के लिए महिलाओं ने भजन गाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गा रही हैं, ”कोरोना भाग जा, भारत में तेरा क्या काम, कोरोना भाग जा…” 4 मिनट से कम के वीडियो में, देखा जा सकता है कि महिलाएं मोबाइल की तरफ देखते हुए भजन गा रही हैं।

 

 

साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। साथ ही 22 हजार से ज्यादा शेयर्स हो चुके हैं। पोस्ट ने सभी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की और लोगों ने अलग-अलग टिप्पणियां दी हैं।

 

देखें वीडियो-

 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2626555984257260&id=100007086512841

Posted by Aayushi Chaurasia

 

 

एक यूजर ने लिखा, ”क्या कोई इस गीत के बोल बता सकता है?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”गीत सुनकर कोरोना ने भी सोच लिया होगा कि दुनिया छोड़ने का अब समय आ चुके हैं।” अन्य यूजर ने लिखा, ”बहुत शानदार गीत बनाया। शायद इसे सुनकर कोरोना भाग जाए…”

 

 

कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में दर्ज किया गया था। पूरी दुनिया अब कोरोनोवायरस महामारी के खतरे का सामना कर रही है। भारत में, COVID-19 के 62 मामले अब तक सामने आए हैं। केरल में 14 मामले सामने आने के बाद राज्य आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »