कोरोना वायरस: भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, 31 मार्च तक देश भर में सभी यात्री ट्रेन रद्द

AJ डेस्क: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने बताया कि 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी। न्यूनतम उपनगरीय रेल सेवाएं, कोलकाता मेट्रो 22 मार्च की आधी रात तक ही चलेंगी, इसके बाद सेवाएं 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 341 लोग संक्रमित हो गए हैं। जबकि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

कोरोना से सबसे ताजा मौत पटना के एम्स में हुई है। इससे संक्रमित एक 38 साल के मरीज सैफ अली की मौत हो गई। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पटना एम्स में कोराना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है और वहां भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित एक अन्य मरीज (इटली से आई एक महिला) है जिसे आइसोलेशन में रखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »