“भाग कोरोना भाग”: गर्मजोशी के साथ बजे ताली और थाली से गूंज उठा गगन, देखें Video-

AJ डेस्क: अद्भुत दृश्य, अलौकिक नजारा। जी हां, हर घर में शंख, घंट और घड़ियाल। ताली और थाली की आवाज से समूचा कोयलांचल गूंज उठा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार कोयलांचल वासियों ने इस अद्भुत क्रिया से उन तमाम कोरोना वीरों को सेल्यूट किया जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस आदमखोर वायरस से लड़ने में जुटे हैं।

 

 

19 मार्च की रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अनुरोध किया था कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान शाम के पांच बजे कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस-प्रशासन, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी समेत तमाम सेवाओं से जुड़े लोगों के हौसला अफजाई के लिए अपनी बालकनी, आंगन, खिड़की व दरवाजे पर खड़े होकर थाली, ताली, धंटी बजाये। धनबाद में भी शाम 5 बजे जब जिला प्रशासन का काफिला सड़क पर निकला तो लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर उनका जबरदस्त स्वागत किया।

 

देखें Video-

 

 

कोरोना वायरस से इस लड़ाई में धनबाद की महिलाएं और बच्चे भी जोरशोर से शामिल हुई। महिलाएं अपने घरों से बाहर थाली लेकर निकली और थाली-ताली बजाकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया।

 

 

धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भी इस दौरान थाली बजाकर कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, पुलिस-प्रशासन, मीडिया कर्मियों व तमाम सेवाओं से जुड़े लोगों की अभिवादन किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »