पतरातू काण्ड: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने वाला गिरफ्तारी

AJ डेस्क: पिछले साल 17 अगस्त की अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुस कर सर्विस रिवाल्वर से तीन लोगों की हत्या करने वाला आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके पैतृक गांव बिहार के भोजपुर जिला स्थित तरारी गांव से की गई है। इसकी जानकारी धनबाद रेल मंडल के एसपी दीपक कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

 

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह पर आरोप है है कि उन्होंने पिछले साल 17 अगस्त की शाम बरकाकाना रेलवे कॉलोनी निवासी संजय कुमार उर्फ चिंटू के पिता अशोक राम, उनकी माँ ललिता देवी और बहन वर्षा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में संजय और सुमन भी घायल हो गए थे।घटना के बाद बरकाकाना रेल थाना में संजय ने पवन सिंह को हत्यारा बताते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी के आलोक में रेल पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी का गठन किया था।

 

 

एसआईटी ने अनुसन्धान के क्रम में आरोपी के पैतृक गांव में दबिश दिया। जहां पवन पकड़ा गया। इसके बाद टीम आरोपी को गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया है। जिसे अब जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »