शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम एक वीडियो से देंगे संदेश

AJ डेस्क: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्‍ट्र के नाम अपना संदेश देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश के जरिये राष्‍ट्र के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया कि वह सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे।

 

 

पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय में आने जा रहा है, जबकि देश में कोरोना वायरस से जुड़े मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 1965 हो गए हैं, जबकि 50 लोगों की अब तक इस घातक संक्रमण से जान जा चुकी है। इस बीच पीएम मोदी ने गुरुवार को सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की है, जिसमें उन्‍होंने जोर देकर कहा कि लोगों के जीवन को कम से कम क्षति हो, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है।

 

 

 

 

पीएम मोदी ने विभिन्‍न राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से यह भी कहा कि अगले कुछ सप्‍ताह में सरकारी तंत्र को कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की जांच, संक्रमित लोगों का पता लगाने और उन्हें अलग-थलग रखने पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने निजामुद्दीन मरकज से सामने आए कोरोना संक्रमण के मामलों को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »