5 अप्रैल की रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक दीप, मोमबती जलाकर कराना है प्रकाश शक्ति का अहसास- पी एम

AJ डेस्क: कोरोना वायरस के बड़े खतरे से जूझ रहे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक छोटे से वीडियो के जरिए संबोधित किया।​ प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि सेवा में लगे लोगों के प्रति एकजुटता दिखाकर देश की जनता ने देश की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना से देश एकजुट होकर लड़ सकता है, यह दिख रहा है। उन्होंने लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि लोग सोचते होंगे कि वे अकेले क्या कर सकते हैं, लेकिन हम अपने घरों में भी अकेले नहीं हैं, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के साथ हर व्यक्ति का संबंध है।

 

 

‘5 अप्रैल को कराना है प्रकाश की शक्ति का अहसास’

उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है। पीएम ने कहा कि रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं, और इस दौरान घर के दरवाजे या बालकनी पर खड़े होकर दिया, मोमबत्ती या फ्लैशलाइट्स जलाएं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस मौके पर लोगों को इकट्ठा नहीं होना है। बता दें कि जनता कर्फ्यू के दिन कई लोग थालियां और तालियां बजाते हुए गलियों और सड़कों पर निकल आए थे।

 

 

LIVE. My video message.

LIVE. My video message.

Posted by Narendra Modi on Thursday, April 2, 2020

 

 

दुनिया भर में कोरोना के मामले 10 लाख के पार-

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले 10 लाख से अधिक हो गये हैं, जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी द्वारा गुरुवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। विश्व भर के देशों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के आधार पर की गई की गणना के अनुसार, दुनिया के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »