झारखण्ड के बोकारो में मिला कोरोना संक्रमित तीसरा मरीज, बांग्लादेश से लौटी थी महिला

AJ डेस्क: झारखण्ड में रांची, हजारीबाग के बाद बोकारो में मिला सूबे का तीसरा कोरोना संक्रमित मरीज। जी हां, बोकारो जिला के एक महिला में कोरोना के वायरस की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित यह महिला कुछ दिन पूर्व ही बांग्लादेश से लौटी थी।

 

 

जानकारी के अनुसार बोकारो के तीन परिवार बांग्लादेश गए हुए थे। जो कुछ दिन पूर्व ही वापस लौटे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने इनकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते इन सभी को जिला के गुरु गोविंद इंजीनियरिंग विद्यालय में क्वारंटाइन किया था। साथ ही इन सभी छह लोगों के सैम्पल जाँच के लिए भेज दिया था। जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से एक महिला में कोरोना के वायरस पाए जाने की पुष्टि की है।

 

 

बता दें कि इससे पूर्व राज्य में कोरोना संक्रमण के दो मरीजों की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। जिसमें पहला सूबे की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में छिपी मलेशियाई महिला और हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव का एक युवक शामिल है, जो कोलकाता से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »