ओडिशा में अब 30 अप्रैल तक लॉक डाउन, शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बन्द

AJ डेस्क: ओडिशा सरकार ने अपने यहां लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। सरकार ने यह अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से राज्य में 30 अप्रैल तक रेल एवं विमान सेवा शुरू न करने की अपील की है। जबकि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक के लिए बंद किए गए हैं।

 

 

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते समय मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस दौरान सहयोग एवं समर्थन देने के लिए मैं राज्य की 4.5 करोड़ जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं जानता हूं कि इस फैसले से लोगों की मुश्किलें एवं कठिनाइयां बढ़ेंगी लेकिन इस कठिन समय से निकलने का और कोई रास्ता नहीं है। हमारे यहां पहला केस 15 मार्च को सामने आया और तबसे यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है।’

 

 

 

 

बता दें कि देश में 25 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की यह अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है लेकिन सरकार ने इस बंदिश को बढ़ाने का एक तरह से मन बना लिया है। विपक्ष के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक से बाहर निकलने के बाद विपक्ष के नेताओं ने कहा कि ज्यादातर राज्य लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं। पीएम ने भी कहा कि लॉकडाउन उठाने जैसी स्थितियां अभी नहीं बन पाई हैं।

 

 

देश इस समय कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहा है। देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 5734 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 472 लोगों को उपचार के बाद ठीक किया जा चुका है। इस दौरान महामारी की चपेट में आए 166 लोगों की मौत हुई है। कोविड का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और तेलंगाना में देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »