अवैध हथियारों का तस्कर “जालिम मुखिया” भारत में भेज रहा 40-50 संक्रमित मरीज, सीमा की चौकसी बढ़ी

AJ डेस्क: नेपाल में रहने वाला एक अवैध हथियारों का तस्कर भारत मे कोरोना महामारी फैलाने की साजिश रच रहा है। जालिम मुखिया नाम का ये शख्स हथियारों का तस्कर है और भारत में कोरोना महामारी फैलाने के लिए इसने 40 से 50 कोरोना संदिग्धों को भारत भेजा है।

 

 

जालिम मुखिया की इस हरकत को लेकर और कोरोना संदिग्धों के नेपाल से भारत आने की गतिविधियों के बारे बेतिया के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और SP को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें 47वी वाहिनी बटालियन सीमा सुरक्षा बल (SSB) पनटोका, रामगढ़वा के कमांडेंड ने अलर्ट रहने को कहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक SSB ने इस हरकत का मुख्य साजिशकर्ता जालिम मुखिया को ही बताया है। जालिम मुखिया भारत में नेपाल से अवैध हथियार की सप्लाई और FICN की तस्करी में शामिल बताया जा रहा है। इस सूचना के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है।

 

 

भारत-नेपाल सीमा से लगे सात जिलों के SP ने अपने थानेदारों को पत्र लिखकर कहा है कि नेपाल के रास्ते होकर आने वाले गुप्त रास्तों के पता लगाए। SSB ने 3 अप्रैल को पत्र लिखा और उसके तीन दिन बाद बिहार पुलिस ने भी एक पत्र जारी किया है।

 

 

 

 

इस पत्र के माध्यम से नेपाल सीमा से लगे जिलों के SP ने अपने थानेदारों नको चौकस रहने को कहा है। खासकर SP ने ये कहा है कि उन गुप्त रास्तो का पता लागएं जहां से नेपाल से चोरी छिपे आना-जाना हो सकता है।

 

 

SSB के पत्र के बाद बिहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। DGP गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि पुलिस ये गारंटी नही ले सकती कि नेपाल सीमा सील है बावजूद इसके कोई नही प्रवेश कर सकता। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि SSB के पत्र के बाद से ही पुलिस हर संभव करवाई कर रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि अभी जानकारी ली जा रही है। हम सतर्क हैं, जो हो सकता है, वो किया जा रहा है। सारी जानकारी शेयर नहीं की जा सकती है। ऐसा कुछ होने नहीं देंगे। पता करेंगे की साजिश की बात कहां से आई है। कहीं से भी कोई घुस सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »