जन प्रतिनिधियों ने जविप्र में सुधार पर जोर दिया, बैठक में प्रशासन ने कहा सभी को मिलेगा राशन
AJ डेस्क: धनबाद जिला के सभी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी आज बैठक कर जनहित में उठाए जाने वाले कदमों पर एक दूसरे की राय जानी। साथ ही जन मुद्दों पर विचार विमर्श भी हुआ। आज की बैठक में जन वितरण प्रणाली का मुद्दा छाया रहा।
समाहरणालय के सभागार में विधायक राज सिन्हा, इंद्रजीत महतो, मथुरा महतो, अर्पणा सेन गुप्ता, ढुल्लू महतो का प्रतिनिधि और पूर्णिमा सिंह शामिल हुई थी। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह के प्रतिनिधि नितिन भट्ट और गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि संतोष महतो भी बैठक में शामिल थे। सांसद की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री भट्ट ने जन वितरण प्रणाली की लचर व्यवस्था को उठाया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड धारी के आवास और जन वितरण प्रणाली की दुकान में काफी दूरी है। इस स्थिति में कार्ड धारी लम्बी दूरी तय कर राशन लेने नही जा पाते। सांसद ने जिला प्रशासन को एक सूची उपलब्ध कराया है। प्रशासन द्वारा और भी दाल भात केंद्र चालू करने की आवश्यकता जताया गया।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिला में ऑन लाइन राशन कार्ड के लिए अब तक 44 हजार लोगों ने अप्लाई किया है लेकिन जविप्र के दुकानदार उन्हें कोई न कोई बहाना कर राशन नही देते। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि गरीब तबका के लोगो की सहायता के लिए काफी लोग आगे बढ़े हुए हैं लेकिन इनसे अलग एक मध्यम वर्ग भी है जो शर्म से मुंह नही खोलेगा लेकिन लॉक डाउन की अवधि में यह वर्ग भी संकट के दौर से गुजर रहा है। इसका कौन ख्याल करेगा।
जिला प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों को जिला में कोरोना वायरस को लेकर सारी तैयारी से अवगत कराया। मरीजों की संख्या से लेकर गरीबों के भोजन केंद्र तक का ब्यौरा प्रशासन ने सामने रखा।उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि दो दिनों के भीतर जविप्र की दुकानों में राशन पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन राशन कार्ड अप्लाई करने वालों को भी राशन मिलेगा। उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा अनेको प्रशासनिक अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
