मौसम ने बदली करवट: दोपहर में ही छा गया अँधेरा, जमकर बारिश हुई, ओला भी गिरे, देखें Video-

AJ डेस्क: गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे कोयलांचल धनबाद में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। जिससे दिन में ही रात का नजारा नजर आने लगा। आसमान में काले बादल घुमड़ने लगे। देखते ही देखते तेज हवा के साथ जमकर बारिश भी होने लगी। कही-कही ओलावृष्टि भी देखने को मिला। कोयलांचल में अचानक बदले मौसम ने जहां कोयलांचल का मौसम सुहाना बना दिया है, तो वहीं कही-कही इस बारिश की वजह से लोगों को आंशिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

 

 

इस बारिश की वजह से सड़कों पर लगे होर्डिंग उखड़ गए। कई जगह सड़कों पर लगी पुलिस की बेरिकेटिंग तेज हवा के कारण सड़क पर ही उलट गए। तेज हवा के ही कारन भूली में कई जगह पेड़ के डाल टूट कर नीचे गिर पेड़े। लोगों के छत पर रखे कई सामान भी हवा में उड़ गए। आज हुई बारिश के दौरान धनबाद, झरिया, भगतडीह, धनसार, डिगवाडीह, भूली सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिला।

 

देखें Video-

 

 

बता दें कि आज सुबह ही राजधानी रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था, ‘गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, देवघर, गरिडीह तथा रांची के उत्तरी भाग में अगले दो से तीन घंटों में वज्रपात, ओलावृष्टी तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफतार से तेज आंधी चल सकती है।’

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »