जीटा की नई कार्यकारिणी में प्रदीप संथालिया संयोजक और केदार नाथ मित्तल बने सरंक्षक

AJ डेस्क: झारखण्ड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जीटा) की नई कार्यकारिणी कमिटी का आज गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष, महा सचिव तथा सचिव पद पर कोई बदलाव नही हुआ है। जाने माने उद्योगपति प्रदीप संथालिया को संयोजक तथा केदार नाथ मित्तल को सरंक्षक बनाया गया है। अमितेश सहाय- अध्यक्ष, राजीव शर्मा-महा सचिव और पुरानी कमिटी में सचिव रहे उमेश हेलीवाल को इस बार भी इसी पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जबकि नन्दलाल अग्रवाल- कोषाध्यक्ष बनाए गए है। कमिटी में सुशील सिंह, गगन दुदानी और विशाल अग्रवाल- उपाध्यक्ष बनाये गए है। कार्यकारिणी में नौ सदस्य को शामिल किया गया है जिसमे अमित डोकानिया, गोपी कटेसरिया, सुपिन्द्र सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मनोज मोदी, संजीव चौरसिया, दीपेश शर्मा, जगदीप अग्रवाल तथा रियाज खान शामिल हैं।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »