धनबाद के SSP का तबादला, अखिलेश वी वरियार नए SSP, 35 IPS का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट-

AJ डेस्क: राज्य सरकार ने आज लगभग तीन दर्जन IPS अधिकारियों का इधर से उधर तबादला किया है। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल को JAPTC पदमा भेजा गया है तो चतरा के SP अखिलेश वी वरियार धनबाद के नए SSP बनाए गए हैं।

 

 

जमशेदपुर के SSP अनूप बिरथरे जैप 9 के समादेष्टा बनाये गए हैं। दुमका के SP वाई एस रमेश गोड्डा के SP बनाए गए हैं। सरायकेला खरसावां के SP श्री कार्तिक एस को हजारीबाग SP की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

 

जमशेदपुर के ग्रामीण SP पियूष पांडे देवघर के SP बनाये गए हैं। वहीं अम्बर लकड़ा को दुमका SP की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। ऋषव कुमार झा रांची ग्रामीण SP अब चतरा SP की जिम्मेवारी संभालेंगे।

 

 

अखिलेश कुमार झा रांची के नए DIG तो अमोल होमकर हजारीबाग के DIG बनाए गए हैं। पाकुड़ SP राजीव रंजन सिंह प्रोन्नति के साथ कोल्हान के DIG बनाये गए हैं। इसी तरह देवघर के SP रहे नरेन्द्र कुमार सिंह को राज कुमार लकड़ा के स्थान पर दुमका भेजा गया है।

 

देखें लिस्ट-

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »