छवि रंजन बने ‘रिम्स’ के अपर निदेशक, डॉ डी के सिंह गए भटिंडा “एम्स”
AJ डेस्क: रांची स्थित ‘रिम्स’ में बड़ा बदलाव हुआ है। रिम्स के निदेशक डॉ डी के सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसे मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वीकार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ सिंह को भटिंडा से बुलावा आ गया है। डॉ डी के सिंह का भटिंडा एम्स में एक्सक्यूटिव निदेशक के पद पर चयन हुआ है। डॉ सिंह का इस्तीफा मंजूर होने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर निदेशक कृषि छवि रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यो के साथ अपर निदेशक (प्रशासन) रिम्स, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहने का आदेश जारी किया है।

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
