लॉक डाउन: गया था सब्जी खरीदने, लेता आया “दुल्हन”, देखें Video-

AJ डेस्क: गाजियाबाद में लॉकडाउन के दौरान बेटा सब्जी और राशन लेने के लिए निकला था। लेकिन जब वापस लौटा तो दुल्हनिया लेकर आया और मां के होश उड़ गए। दरअसल यह बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था।

 

 

मां ने घर में घुसने से मना कर दिया। बस फिर क्या था। मामला थाने पहुंच गया। दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में मौजूद थे। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को घर में नहीं घुसने दूंगी। बेटा राशन लेने गया था और लड़की ब्याह कर ले आया।

 

देखें Video-

 

 

शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का भी कोई सबूत नहीं है। जब लड़के से बात की गई तो उसका कहना है कि मंदिर में शादी हुई है। पूरा मामला थाने में पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया। हालांकि फिलहाल पुलिस ने लड़का-लड़की को समझा दिया है।

 

 

लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चला गया है। लड़के की मां ने फिलहाल साफ शब्दों में कह दिया है कि लॉक डाउन खत्म होने से पहले घर आने की जरूरत नहीं है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »