“सिंह मेंशन” को टारगेट कर यूट्यूब पर जारी हुआ ट्रेलर, रागिनी ने कहा- ‘नेपथ्य’ में कौन?
AJ डेस्क: प्रत्यक्ष रूप से कोयलांचल और अप्रत्यक्ष रूप से “सिंह मेंशन” की चर्चा कर कोई भी सड़ी गली फिल्म या कहानी बेच सकता है। एक बार फिर ऐसा प्रयास हुआ है लेकिन इस बार बन रही लघु फिल्म के पीछे भी एक गहरी साजिश की बू आ रही है। पांच दशक से कोयलांचल वासियों के दिलो दिमाग पर ‘राज’ कर रहे इस घराना की छवि धूमिल करने के नापाक इरादा से यू ट्यूब पर लघु फिल्म बनाए जाने की “बू” मेंशन तक पहुंची है और यह मामला थाना से लेकर राजनैतिक गलियारे तक जा पहुंचा है।
विधायक जी यानि सूर्यदेव सिंह के समय से अब तक सिंह मेंशन कोयलांचल वासियों के “दिलो दिमाग” पर छाए रहा है। यह ऐसे नही हुआ है बल्कि इसके पीछे घराना का “त्याग और सेवा” का मूलमंत्र काम करता रहा है। उक्त बातें आज सिंह मेंशन की बहू,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने “अनल ज्योति” से कही। रागिनी सिंह ने कहा कि चुनाव जीतना हारना अलग विषय है लेकिन जनता के दिल में बने रहना अलग बात है। हाल में सम्पन्न हुए विधान सभा चुनाव हम भले हारे हो लेकिन जनता आज भी सिंह मेंशन को ही अपना हमदर्द, हम सफर, शुभ चिंतक मानती है।

सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन मामले की तह तक जाए और मेंशन की छवि खराब करने की साजिश रचने वाले का चेहरा बेनकाब करे। बगैर हमारी इजाजत के सिंह मेंशन का तस्वीर फिल्म में दिखाना कहाँ तक वाजिब है।

दूसरी ओर सिंह मेंशन के समर्थक और जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने आज झरिया थाना में आवेदन देकर कहा है कि “कोयला माफिया” नाम से यू ट्यूब पर जारी ट्रेलर से हम सभी आहत हैं। इस तरह की लघु फिल्म के द्वारा सिंह मेंशन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया ही जा रहा है साथ ही क्षेत्र को भी अशांत करने का प्रयास हो रहा है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
