SSP को शॉल भेंट कर सम्मानित किया रागिनी ने तो झरिया में फूलों की बारिश हुई भाजपा नेत्री पर
AJ डेस्क: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल का तबादला हो जाने के पश्चात शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर झरिया में कोरोना योद्धा सफाईकर्मियों के बीच राशन बांटते वक्त स्थानीय लोगों ने रागिनी सिंह पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया।
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल का तबादला हो गया है। आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने SSP के कार्यालय में जाकर किशोर कौशल को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया और साथ ही धनबाद में उनके बेहतर कार्यकाल की सराहना की।

रागिनी पर पुष्प वर्षा-
झरिया के धर्मशाला रोड में आज भाजपा नेत्री कोरोना योद्धाओं सफाईकर्मियों के बीच राशन बाँटने गयी थीं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रागिनी सिंह ने सफाईकर्मियों के बीच राशन बांटा। लॉक डाउन लगने के बाद से भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के द्वारा क्षेत्र में घुम घुम कर जरूरतमन्दों के बीच लगातार राशन, भोजन, मास्क, सेनेटाइजर बांटे जाने से खुश धर्मशाला रोड के निवासियों ने आज रागिनी सिंह पर पुष्प वर्षा कर उनके नेक कार्य के लिए सम्मानित किया।

कुस्तौर में बांटा गया भोजन-
भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज कुस्तौर दुर्गा मंदिर के समीप सैकड़ो जरूरतमन्दों के बीच भोजन का पैकेट बांटा।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
