स्पेशल ट्रेन केरल से धनबाद पहुंची, जाँच के बाद कुछ मजदूर को रोक हॉस्पिटल भेजा गया, देखें तस्वीरें-

AJ डेस्क: दो दिनों के सफर के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन नंबर 06081 कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन 977 मजदूरों को लेकर धनबाद स्टेशन पहुंची। धनबाद स्टेशन पर सभी श्रमिकों का स्वागत गुलाब फूल से किया गया। इसके बाद इन्हें पानी का बोतल और खाने का पैकेट दिया गया। इस दौरान यहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसमें कुछ श्रमिक सन्दिग्ध भी पाए गए है। जिन्हें जाँच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

 

 

 

लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे झारखंड के मजदूरों को लेकर कोझिकोड-धनबाद स्पेशल ट्रेन सोमवार को धनबाद पहुंची। यह ट्रेन लगभग 12 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। धनबाद स्टेशन पर सभी मजदूरों की पहले स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें बसों में बिठाकर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचाया गया। गोल्फ ग्राउंड से जिलों के लिए निर्धारित बसों में बिठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया

 

 

 

 

गोल्फ ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के लिए बसें खड़ी हैं जिनसे श्रमिकों को रांची, रामगढ़, गिरिडीह, लोहरदगा, सिमडेगा समेत झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान यहाँ पहुंचे श्रमिकों ने वापस अपने झारखण्ड पहुँचने पर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »