भाजपा कार्यालय में अभियान के दूसरे दिन 750 लोगों को भोजन कराया गया

AJ डेस्क: कोविड-19 संक्रमण काल में लगे लॉकडाउन के भारतीय जनता पार्टी की ओर से गरीबों को लगातार भोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में गरीबों के लिए “मोदी आहार” की शुरु किया गया है। यहां गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन 750 से अधिक गरीबों को भोजन कराया गया।

 

 

भाजयुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पांडेय की देख-रेख में चल रहे इस ‘मोदी आहार’ के तहत गुरुवार को यानि दूसरे दिन लोगों को  चावल, दाल, सब्जी  और चटनी खिलाया गया। इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी शख्ती से पालन किया गया।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय त्रिवेदी, जिला महामंत्री संजय झा, मनोज मालाकार, मिथिलेश राम, नरेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष निर्मल प्रधान, श्यामल राय, जवाहरलाल पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा, श्रवण झा, धीरेंद्र ब्रह्मचारी, अजय सिंह, रामाशीष सिंह, नरेंद्र सिंह, दिलीप सिन्हा, चंद्रशेखर मुन्ना, जयंत चौधरी, मंटू सिंह, सनी सिंह, आला पाल, संतोष सिंह, कर्पूर रवानी, सप्पू पांडे, सुनील पांडेय, संतोष सिंह, टिंकू सिंह, मानव मित्रा, रिंकू गुप्ता , नवीन गुप्ता, गणेश त्रिवेदी, राजाराम दत्ता सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »