चाईबासा: भाकपा माओवादी डेबरा गागराई को पुलिस ने दबोचा, केन बम बरामद, देखें Video-

AJ डेस्क: आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित भाकपा माओवादी डेबरा गागराई को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लैंड माइंस बिछा रखा था जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया।

 

 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा और CRPF 60 BN के कमांडेंट को गुप्त सूचना मिली कि भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर लोदरो लोहार कराईकेला थाना के जर जट्टा पपरिदा जंगल में है। SP और कमांडेंट ने तुरन्त छापामारी दल का गठन कर जंगल में लोदरो की तलाश शुरू करा दी। अभियान के दौरान पुलिस के हत्थे डेबरा गागराई चढ़ गया। डेबरा कराईकेला के जोजोगढ़ का रहने वाला है।

 

VIDEO-

 

 

पूछताछ के दौरान डेबरा ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डेबरा के निशानदेही पर 10-10 KG का दो केन बम और 5-5 KG का तीन केन बम बरामद किया गया। पुलिस ने जंगल में ही सभी बम को नष्ट कर दिया। डेबरा का आपराधिक इतिहास रहा है, नक्सली गतिविधि से जुड़े कई मामला उसपे पहले से दर्ज हैं। रेड टीम में CRPF 60 BNDC विश्व रंजन सिंह, सहायक कमांडेंट मो सिद्दिकी एवम बीरेन्द्र कुमार, पु अ नि विपिन चंद्र महतो (चक्रधरपुर थाना), रोहित कुमार टेबो थाना, CRPF डेल्टा कम्पनी एवम QAT टीम के अलावा चाईबासा बल के सशस्त्र जवान शामिल थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »