घरों में काम करने वाली “दाई” के बीच यूथ इंटक ने खाद्य सामग्री बांटा

AJ डेस्क: बोकारो सेक्टर 5 के मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल प्रांगण में आज यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे ने आज घरों में झाड़ू पोछा, बर्तन बसन करने वाली वैसी महिलाओं के बीच राशन का पैकेट बांटा जो लॉक डाउन और कोरोना वायरस के कारण बेरोजगार हो चुकी हैं। दाई का काम करने वाली महिलाओं की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ते जा रही है। यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव रवि चौबे ने कहा कि लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूर साथियों की हालात और भी खराब हो सकती है। उन्होंने बताया कि राशन लेने वाली महिलाओं में ऐसी भी गरीब महिला शामिल थी, जिनके पास राशन कार्ड तक नही है।

 

 

स्कूल के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सैकड़ो महिलाओं के बीच राशन बांटा गया। सतीश कुमार,पंकज सिंह, रॉकी कुमारी, नितेश कुमार, जलेश्वर महतो, अंनत लाल महतो, राहुल, वरुण मण्डल ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »